श्री हनुमान चालीसा हिंदी में अनुवाद सहित PDF

हनुमान चालीसा: अर्थ, लाभ और आध्यात्मिक महत्व

हनुमान चालीसा, जो भगवान श्री हनुमान को समर्पित 40 छंदों का एक पवित्र स्तुति गीत है, आज  भी करोड़ों लोगों के लिए शक्ति, विश्वास और शांति का स्रोत बना हुआ है। यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अभ्यास, मानसिक बल और आत्मिक उन्नति का मार्ग है।

हनुमान चालीसा क्या है और इसका महत्व क्या है?

हनुमान चालीसा कब और कैसे पढ़ें?

हनुमान चालीसा के लाभ क्या हैं?

हनुमान चालीसा क्या है?

हनुमान चालीसा एक 40 छंदों की स्तुति है जो भगवान हनुमान की शक्ति, भक्ति, साहस, और सेवा भावना की प्रशंसा करती है। इसका नाम ‘चालीसा’ इसलिए है क्योंकि इसमें 40 चौपाइयाँ होती हैं।

हनुमान चालीसा लेखक और उत्पत्ति

लेखक: गोस्वामी तुलसीदास

काल: 16वीं शताब्दी

भाषा: अवधी (देवनागरी लिपि में)

प्रारंभिक पंक्ति:
“श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि…”

तुलसीदास जी ने इसे जनमानस की भलाई और सुरक्षा के लिए लिखा था, और श्री हनुमान को सर्वसुलभ, कृपालु और बलवान देवता के रूप में प्रस्तुत किया।

श्री हनुमान चालीसा हिंदी में अनुवाद सहित

 दोहा

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि |

बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ||

 “श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला हे।”

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार |

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार ||

 “हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूँ। आप तो जानते ही हैं, कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुःखों व दोषों का नाश कर दीजिए।”

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर,

जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥1॥

 “श्री हनुमान जी!आपकी जय हो। आपका ज्ञान और गुण अथाह है। हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है।”

राम दूत अतुलित बलधामा,

अंजनी पुत्र पवन सुत नामा॥2॥

 “हे पवनसुत अंजनी नंदन! आपके समान दूसरा बलवान नहीं है।”

महावीर विक्रम बजरंगी,

कुमति निवार सुमति के संगी॥3॥

 “हे महावीर बजरंग बली!आप विशेष पराक्रम वाले है। आप खराब बुद्धि को दूर करते है, और अच्छी बुद्धि वालो के साथी, सहायक है।”

कंचन बरन बिराज सुबेसा,

कानन कुण्डल कुंचित केसा॥4॥

 “आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं।”

हाथ ब्रज और ध्वजा विराजे,

काँधे मूँज जनेऊ साजै॥5॥

 “आपके हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है।”

शंकर सुवन केसरी नंदन,

तेज प्रताप महा जग वंदन॥6॥

 “हे शंकर के अवतार!हे केसरी नंदन आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर में वन्दना होती है।”

विद्यावान गुणी अति चातुर,

राम काज करिबे को आतुर॥7॥

 “आप प्रकान्ड विद्या निधान है, गुणवान और अत्यन्त कार्य कुशल होकर श्री राम काज करने के लिए आतुर रहते है।”

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया,

राम लखन सीता मन बसिया॥8॥

 “आप श्री राम चरित सुनने में आनन्द रस लेते है।श्री राम, सीता और लखन आपके हृदय में बसे रहते है।”

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा,

बिकट रूप धरि लंक जरावा॥9॥

 “आपने अपना बहुत छोटा रूप धारण करके सीता जी को दिखलाया और भयंकर रूप करके लंका को जलाया।”

भीम रूप धरि असुर संहारे,

रामचन्द्र के काज संवारे॥10॥

 “आपने विकराल रूप धारण करके राक्षसों को मारा और श्री रामचन्द्र जी के उद्देश्यों को सफल कराया।”

लाय सजीवन लखन जियाये,

श्री रघुवीर हरषि उर लाये॥11॥

“आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जिलाया जिससे श्री रघुवीर ने हर्षित होकर आपको हृदय से लगा लिया।”

रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई,

तुम मम प्रिय भरत सम भाई॥12॥

 “श्री रामचन्द्र ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा की तुम मेरे भरत जैसे प्यारे भाई हो।”

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं,

अस कहि श्री पति कंठ लगावैं॥13॥

 “श्री राम ने आपको यह कहकर हृदय से लगा लिया की तुम्हारा यश हजार मुख से सराहनीय है।”

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा,

नारद, सारद सहित अहीसा॥14॥

 “श्री सनक, श्री सनातन, श्री सनन्दन, श्री सनत्कुमार आदि मुनि ब्रह्मा आदि देवता नारद जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सब आपका गुण गान करते है।”

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते,

कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥15॥

 “यमराज, कुबेर आदि सब दिशाओं के रक्षक, कवि विद्वान, पंडित या कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते।”

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा,

राम मिलाय राजपद दीन्हा॥16॥

 “आपने सुग्रीव जी को श्रीराम से मिलाकर उपकार किया , जिसके कारण वे राजा बने।”

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना,

लंकेस्वर भए सब जग जाना॥17॥

 “आपके उपदेश का विभीषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है।”

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू,

लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥18॥

 “जो सूर्य इतने योजन दूरी पर है की उस पर पहुँचने के लिए हजार युग लगे।दो हजार योजन की दूरी पर स्थित सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया।”

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि,

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥19॥

 “आपने श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुँह में रखकर समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।”

दुर्गम काज जगत के जेते,

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥20॥

 “संसार में जितने भी कठिन से कठिन काम हो, वो आपकी कृपा से सहज हो जाते है।”

राम दुआरे तुम रखवारे,

होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥21॥

 “श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, जिसमें आपकी आज्ञा बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता अर्थात आपकी प्रसन्नता के बिना राम कृपा दुर्लभ है।”

सब सुख लहै तुम्हारी सरना,

तुम रक्षक काहू को डरना ॥22॥

 “जो भी आपकी शरण में आते है, उस सभी को आन्नद प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता।”

आपन तेज सम्हारो आपै,

तीनों लोक हाँक ते काँपै॥23॥

 “आपके सिवाय आपके वेग को कोई नहीं रोक सकता, आपकी गर्जना से तीनों लोक काँप जाते है।”

भूत पिशाच निकट नहिं आवै,

महावीर जब नाम सुनावै॥24॥

 “जहाँ महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहाँ भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते।”

नासै रोग हरै सब पीरा,

जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥25॥

 “वीर हनुमान जी!आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते है, और सब पीड़ा मिट जाती है।”

संकट तें हनुमान छुड़ावै,

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥26॥

 “हे हनुमान जी! विचार करने में, कर्म करने में और बोलने में, जिनका ध्यान आपमें रहता है, उनको सब संकटों से आप छुड़ाते है।”

सब पर राम तपस्वी राजा,

तिनके काज सकल तुम साजा॥27॥

 “तपस्वी राजा श्री रामचन्द्र जी सबसे श्रेष्ठ है, उनके सब कार्यों को आपने सहज में कर दिया।”

और मनोरथ जो कोइ लावै,

सोई अमित जीवन फल पावै॥28॥

 “जिस पर आपकी कृपा हो, वह कोई भी अभिलाषा करे तो उसे ऐसा फल मिलता है जिसकी जीवन में कोई सीमा नहीं होती।”

चारों जुग परताप तुम्हारा,

है परसिद्ध जगत उजियारा॥ 29॥

“चारों युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर तथा कलियुग में आपका यश फैला हुआ है, जगत में आपकी कीर्ति सर्वत्र प्रकाशमान है।”

साधु सन्त के तुम रखवारे,

असुर निकंदन राम दुलारे॥30॥

 “हे श्री राम के दुलारे ! आप सज्जनों की रक्षा करते है और दुष्टों का नाश करते है।”

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,

अस बर दीन जानकी माता॥31॥

 “आपको माता श्री जानकी से ऐसा वरदान मिला हुआ है, जिससे आप किसी को भी आठों सिद्धियां और नौ निधियां दे सकते है।”

राम रसायन तुम्हरे पासा,

सदा रहो रघुपति के दासा॥32॥

 “आप निरंतर श्री रघुनाथ जी की शरण में रहते है, जिससे आपके पास बुढ़ापा और असाध्य रोगों के नाश के लिए राम नाम औषधि है।”

तुम्हरे भजन राम को पावै,

जनम जनम के दुख बिसरावै॥33॥

 “आपका भजन करने से श्री राम जी प्राप्त होते है, और जन्म जन्मांतर के दुःख दूर होते है।”

अन्त काल रघुबर पुर जाई,

जहाँ जन्म हरि भक्त कहाई॥ 34॥

 “अंत समय श्री रघुनाथ जी के धाम को जाते है और यदि फिर भी जन्म लेंगे तो भक्ति करेंगे और श्री राम भक्त कहलायेंगे।”

और देवता चित न धरई,

हनुमत सेई सर्व सुख करई॥35॥

 “हे हनुमान जी!आपकी सेवा करने से सब प्रकार के सुख मिलते है, फिर अन्य किसी देवता की आवश्यकता नहीं रहती।”

संकट कटै मिटै सब पीरा,

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥36॥

 “हे वीर हनुमान जी! जो आपका सुमिरन करता रहता है, उसके सब संकट कट जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है।”

जय जय जय हनुमान गोसाईं,

कृपा करहु गुरु देव की नाई॥37॥

 “हे स्वामी हनुमान जी!आपकी जय हो, जय हो, जय हो!आप मुझपर कृपालु श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए।”

जो सत बार पाठ कर कोई,

छुटहि बँदि महा सुख होई॥38॥

 “जो कोई इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बन्धनों से छुट जायेगा और उसे परमानन्द मिलेगा।”

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा,

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ 39॥

 “भगवान शंकर ने यह हनुमान चालीसा लिखवाया, इसलिए वे साक्षी है, कि जो इसे पढ़ेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी।”

तुलसीदास सदा हरि चेरा,

कीजै नाथ हृदय मँह डेरा॥40॥

 “हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है।इसलिए आप उसके हृदय में निवास कीजिए।”

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुरभुप॥

 “हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनन्द मंगलो के स्वरूप है। हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए।”

Hanuman Chalisa In English Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Bengali Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Gujrati Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Punjabi Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Telugu Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Tamil Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Kannada Lyrics PDF
Hanuman Chalisa In Malayalam Lyrics PDF
हनुमान चालीसा हिंदी में अनुवाद सहित PDF

हनुमान चालीसा की रचना

कुल छंद: 40 चौपाइयाँ

प्रारंभिक और समापन दोहे: कुल 2-2 दोहे शुरुआत और अंत में होते हैं

प्रमुख विषय:

  • भगवान हनुमान की भक्ति, सेवा, और पराक्रम
  • रामभक्ति का आदर्श उदाहरण
  • संकटों से रक्षा करने वाले “संकटमोचन” के रूप में

हनुमान चालीसा के लाभ

मानसिक शांति

तनाव और चिंता में राहत

नियमित जप से मन केंद्रित होता है

नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा

बुरे स्वप्न, भय और बुरी शक्तियों से रक्षा करता है

आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि

कठिन समय में भी साहस और शक्ति देता है

ग्रहदोष शांति

शनि दोष और मंगल दोष से राहत दिलाने वाला माना जाता है

आध्यात्मिक उन्नति

  • आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला भक्ति मार्ग
  •  वैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभ
  • ध्वनि कंपन (Vibrational Healing): “राम” और “हनुमान” जैसे शब्द मानसिक तरंगों को शांत करते हैं
  • माइंडफुलनेस और मेडिटेशन: नियमित पाठ ध्यान जैसा प्रभाव देता है
  • संज्ञानात्मक लाभ: जप करने से स्मरण शक्ति और मनोबल बढ़ता है

कैसे करें हनुमान चालीसा का पाठ

समय विधि
सुबह स्नान कर शांत मन से पाठ करें
शाम दीपक जलाकर, तुलसी के सामने बैठकर पढ़ें
मंगलवार/शनिवार हनुमान जी के प्रिय दिन, विशेष लाभकारी माने जाते हैं
यात्रा में हेडफोन लगाकर श्रवण करें
बच्चों के साथ संस्कार और भक्ति सिखाने का सरल माध्यम

महत्वपूर्ण FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1: क्या सभी हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं?

हां, यह सभी के लिए है। यह भक्ति, आत्मिक शांति और सुरक्षा देने वाला एक सार्वभौमिक स्तुति है।

Q2: हनुमान चालीसा कब पढ़ना सबसे अच्छा होता है?

सुबह और शाम का समय श्रेष्ठ माना जाता है। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ फलदायी होता है।

Q3: कितनी बार पढ़ना चाहिए?

दैनिक एक बार पर्याप्त है। विशेष अवसरों या संकट के समय 7, 11 या 108 बार भी पढ़ा जाता है।

Q4: क्या अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में पढ़ना भी उतना ही प्रभावी है?

हां। यदि अर्थ समझकर भावपूर्वक पढ़ें तो भाषा की बाधा नहीं रहती।

Q5: क्या इससे मानसिक चिंता में लाभ होता है?

बिलकुल। यह शांति, साहस और आत्मबल बढ़ाता है, जिससे तनाव में राहत मिलती है।

निष्कर्ष

डिजिटल युग और तेज़ भागती ज़िंदगी में हनुमान चालीसा एक ऐसा साधन है जो हमें अंदर से शक्तिशाली, स्थिर और सुरक्षित बनाता है। यह न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आत्मिक जागरूकता का मार्ग भी है।

यदि आप जीवन में शांति, शक्ति और संतुलन चाहते हैं—तो आज ही से हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ करें।

#हनुमानचालीसा #हनुमानजी #भक्तियोग #संकटमोचन #रामभक्त #चालीसाका_पाठ #आध्यात्मिकशांति #हनुमान #तुलसीदास #चिंतानिवारण

हनुमान गाथा: हनुमान जी की जन्म कथा
हनुमान पूजन सामग्री
हनुमान जी की पूजन विधि
Hanuman Ji ki Aarti
श्री हनुमान जी के चमत्कारी 12 नाम की महिमा
सुन्दरकाण्ड

हनुमान चालीसा हिंदी  PDF डाउनलोड

निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर हनुमान चालीसा हिंदी PDF डाउनलोड करे.

image_pdfimage_print
Visited 24,978 times, 9 visit(s) today